उर्फी के पांच भाई-बहन हैं, और उनकी बहनें भी उनकी तरह हॉट और ग्लैमरस हैं। उर्फी की पुरानी तस्वीरों पर नजर डालें, तो उनमें मासूमियत और सादगी दिखाई देगी, जो अब कहीं खो गई है। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी की बहनों ने अपने और उर्फी के बचपन के बारे में बात की और इस दौरान उन्होंने अपने पिता से जुड़ी एक चौंकाने वाली बात का खुलासा किया।

अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए मशहूर उर्फी जावेद (Urfi Javed) को आज भी उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल किया जाता है। कभी सेलोटेप, तो कभी बैग से बनी ड्रेस पहनकर, उर्फी ने कैमरे के सामने कई अनोखे फोटोशूट कराए हैं। जैसे-जैसे उनकी लोकप्रियता बढ़ी, वैसे-वैसे मीडिया की नजर उनके परिवार पर भी पड़ी।

उर्फी जावेद की बहनों ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अपने पिता से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया। इस इंटरव्यू में अस्फी, डॉली, और उरुसा मौजूद थीं। जब उनसे पूछा गया कि उर्फी के पहनावे को लेकर क्या उनके परिवार को कोई आपत्ति नहीं होती और समाज उन्हें किस नजर से देखता है, तो अस्फी ने एक बेहद हैरान करने वाली बात साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पिता ही बचपन में उनके कपड़े काट दिया करते थे।

अस्फी ने आगे कहा, “हमारे पिता अक्सर कहते थे कि उनके बच्चे ‘बिगड़’ गए हैं। वह हमें बचपन में साधारण टी-शर्ट और जींस दिलाते थे। उस वक्त हमारे पास फैशन के ज्यादा विकल्प नहीं होते थे। हम पुराने लखनऊ में रहते थे, जहाँ हमारे रिश्तेदार काफी रूढ़िवादी सोच रखते थे। हमारे पिता बार-बार यह कहते कि उनकी बेटियां गलत रास्ते पर जा रही हैं, और इसी कारण एक दिन उन्होंने हमारे सभी कपड़े काट डाले।”

अस्फी और उरुसा ने यह भी बताया कि एक बार उनके पिता ने गुस्से में सिलबट्टे से उनका फोन तक तोड़ दिया। उन्हें लगता था कि उनकी बेटियां ‘बिगड़’ गई हैं और उनका व्यवहार धर्म के अनुरूप नहीं है। यह सब उन्होंने धार्मिकता के नाम पर किया, जबकि वे खुद न कभी नमाज पढ़ते थे और न ही रोजा रखते थे

What is your reaction?

Excited
0
Happy
0
In Love
0
Not Sure
0
Silly
0

You may also like

मनोरंजन

जूता काण्ड से मशहूर BJP के तेज तर्रार नेता Tajinder Pal बग्गा पहुंचे बिग बॉस 18 में, आने वाला है मजा

तजिंदर पाल सिंह बग्गा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रमुख नेताओं में ...

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *